*👉🏻 नारी निकेतन की बच्चियों द्वारा बनाई राखियों की लगाई प्रदर्शनी*
जालंधर,28 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- भाई-बहन के प्यार का त्यौहार राखी जैसे जैसे नजदीक आ रहा है बाजार में कई तरह की राखियां बिकने के लिए आ गई है। इसी त्यौहार के लिए नारी निकेतन की बच्चियों ने अलग-अलग डिजाइन की राखियां तैयार की है। जिसकी प्रदर्शनी जालंधर के रेडिसन होटल में लगाई गई। जिसमें अलग-अलग डिजाइन की राखियां प्रदर्शित की गई। नारी निकेतन की बच्चियों ने बताया कि यह राखियां उन्होंने अपनी पढ़ाई में से 2 घंटे का समय निकालकर लगभग 1 महीने में तैयार की है। इन राखियों के इलावा कंगन, ब्रेसलेट्स भी तैयार किए गए हैं। बच्चियों ने बताया कि यह सब कुछ श्री नरेश गुजराल की प्रेरणा से ही संभव हो पाया है और राखियां तैयार करने की प्रेरणा नारी निकेतन के सभी ट्रस्टियों की तरफ से मिले प्यार और प्रोत्साहन के कारण ही बन पाई है। प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने नारी निकेतन की बच्चियों के इस कार्य और मेहनत की खूब प्रशंसा की। इस मौके पर नारी निकेतन ट्रस्ट से कामिनी, गुरसिमरन कौर, कुलजीत कौर, सपना के इलावा अन्य लड़कियां उपस्थित थी।


