*👉🏻 हवन यज्ञ दौरान जय माँ बगलामुखी के लगे जयकारे*
जालंधर,2 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-मां बगलामुखी धाम जंडूसिंघा होशियारपुर रोड पर स्थित गुलमोहर सिटी जालंधर में साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी मां भक्तों ने गौरी गणेश कलश पूजन उपरांत मां बगलामुखी जी के हवन यज्ञ में आहुतियाँ डाली। मंदिर के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने बताया की सुबह से ही असंख्य मां भक्त मौजूद थे ।सभी मां भक्तो ने हवन यज्ञ में मंगल कामना की माला जाप एवं आहुतियाँ डाली। हवन यज्ञ दौरान सभी की सुख शांति की अरदास की गई। मां कामाख्या देवी आसाम से बाबा गौरी गिरी जी ने भी यज्ञ में उपस्थित होकर आहुतियाँ डाली। आज के हवन यज्ञ में दिनेश बहल, सरदार बलजिंदर सिंह, पवन शर्मा, ठाकुर बलदेव सिंह, नरेश वर्मा, बब्लू कोहली,सुरेंद्र सिंह,टीटू चढ्ढा, अशोक शर्मा,वरूण बाली,बावा खन्ना,पं.ब्रह्मदेव,रोहित बहल, एडवोकेट राजकुमार,एडवोकेट राजेश कुमार, मनी भारद्वाज, एडवोकेट वीरू शर्मा,हनी भारद्वाज, ठाकुर बलदेव सिंह, पं पिंटू शर्मा व पंडित अविनाश गौतम सहित असंख्य मां भक्त मौजूद थे।


