*👉🏻 हाई अलर्ट में हो रही वारदातें, पुलिस फोटो सेशन तक सीमित* *👉🏻 डिंपल करतारपुरिया को अज्ञात हमलावर ने मारी गोलियां,मौत*
जालंधर,7 दिसम्बर-(भल्ला/बब्बू)-आंतकी गतिविधियों के चलते पुलिस ने पूरे पंजाब में हाई अलर्ट किया हुआ है। लेकिन अपराधी पुलिस के हाई अलर्ट की धज्जियां उड़ाते हुए सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। करतारपुर में भी अज्ञात हमलावर ने दुकान पर बैठे डिम्पल करतारपुरिया को गोलियां मार मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक डिम्पल करतारपुरिया अपनी दुकान पर बैठा हुआ था कि एक युवक आया और डिम्पल करतारपुरिया को गोलियां मार फरार हो गया। डिम्पल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


