*👉🏻 कल मांग रहा था पुलिस कमिश्नर के नाम पर पैसे,आज बना हिन्दू नेताओं की आंखों का तारा,पढ़ें कौन*
जालंधर,8 अगस्त-(हैडलाइन एक्सप्रैस)-रेफरेंडम 2020 का विरोध करने वाले और खुद को देश भक्त व समाज हितेषी बताने वाले हिन्दू नेताओं के साथ अब वह लोग भी जुड़ गए हैं जो पुलिस कमिश्नर के नाम पर लोगों से पैसे वसूलते हैं। आज एक हिन्दू नेता ने मीडिया को रेफरेंडम 2020 के विरोध में की गई बैठक का प्रेसनोट और तस्वीरें जारी की उक्त प्रेसनोट में उस व्यक्ति का नाम भी हिन्दू नेताओं के साथ लिखा है। जो तस्वीर मीडिया को जारी की गई है उस तस्वीर में वह हिन्दू नेताओं के साथ खड़ा हुआ है,जिस पर थाना 4 में मामला दर्ज है। उक्त व्यक्ति हिन्दू नेता की आंखों का तारा बना हुआ है जिस पर कुछ समय पहले थाना चार में पुलिस कमिश्नर के नाम पर पैसे मांगने का मामला दर्ज हुआ था और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया था। उस व्यक्ति का नाम है रिक्की लूथरा और हिन्दू नेता इशांत शर्मा उसे अपने साथ खड़ा कर हिन्दू नेता बता रहे हैं। आज की इस बैठक में रिक्की लूथरा इशांत शर्मा के साथ खड़ा हो तस्वीरें करवा रहा है और प्रेस नोट में भी उसे हिंदू नेताओं के साथ जगह दी गई है। क्या इशांत शर्मा ने यह जानने की कोशिश नहीं की थी कि रिकी लूथरा पर थाना चार में मामला दर्ज है या फिर हिंदू नेता जानबूझकर ऐसे लोगों को अपने साथ रखते हैं जो गलत कामों में शामिल हो ताकि उनका अपना धंधा चलता रहे।


