*👉🏻 रुपयों के लेनदेन को लेकर व्यक्ति ने निगली जहरीली वस्तु*
जालंधर,22 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर पांच के अंतर्गत आते तेज मोहन नगर में रहने वाले गगनदीप पुत्र राजकुमार ने रुपयों के लेन-देन को लेकर जहरीली वस्तु निगल आत्महत्या करने की कोशिश की। गगनदीप की माता ज्योति ने बताया कि बस्तियात क्षेत्र के रहने वाले लल्ली नामक युवक से गगनदीप ने कुछ महीने पहले ₹25000 ब्याज पर लिए थे। जोकि गगनदीप ने अपना ऑटो बेच कर चुका दिए थे। सारे रुपए लेने के बाद भी लल्ली गगनदीप को तंग परेशान करता था और गगनदीप के साथ गाली गलौज कर और रुपयों की मांग करता था। आज भी लल्ली उनके घर आया और गगनदीप को गालियां निकाल ओर रुपए देने की बात कहने लगा। लल्ली के द्वारा गाली-गलौज करने और तंग परेशान करने से दुखी होकर आज गगनदीप ने जहरीली वस्तु निगल जान देने की कोशिश की। गगनदीप की तबियत बिगड़ने पर तुरंत ही सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। गगनदीप की माता ज्योति ने बताया कि लल्ली के खिलाफ थाना पांच में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
