*👉🏻 गांधी कैम्प में व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या*
जालंधर,10 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर 2 के अंतर्गत पड़ते गांधी कैंप में एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना दो के प्रभारी मनमोहन सिंह ने बताया कि उन्हें इलाका पार्षद का फोन आया कि गांधी कैंप के एक घर में व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगा खुदकुशी कर ली है। मौके पर जाकर देखा तो व्यक्ति पंखे से चुनरी का फंदा लगाकर लटका हुआ था। पुलिस द्वारा शव को नीचे उतारा गया। मृतक व्यक्ति की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी मायके गई हुई थी और उसका पिता काम पर गया हुआ था। आत्महत्या की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

