*👉🏻 पंजाब बंद के दौरान रोकी गई ट्रेनें* *👉🏻 पंजाब के अलग-अलग शहरों में स्टेशनों पर दो-दो घंटे से खड़ी हुई है ट्रेने* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,13 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब बंद के दौरान हाईवे और रोडवेज के इलावा ट्रेनों पर भी असर हुआ है। पंजाब के अलग-अलग शहरों में रेलवे स्टेशनों पर एहतियातन दो घंटों से भी ज्यादा समय से कई ट्रेनें रोकी हुई है। जैसे फगवाड़ा में अमरनाथ एक्सप्रेस दो घंटे से खड़ी हुई है।
फिल्लौर में स्वराज एक्सप्रेस को दो घंटे हो गए हैं और वह स्टेशन से अभी तक चली नहीं है। इसी प्रकार लुधियाना में आम्रपाली, हावड़ा, शान-ए-पंजाब और शताब्दी करीब एक घंटे से ज्यादा समय से खड़ी हुई है। इसी प्रकार जालंधर रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनें रुकी हुई है।
ट्रेनें ना चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब के अलग-अलग शहरों के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमा है और वह जमीन पर बैठे ट्रेन के चलने का इंतजार कर रहे हैं। स्टेशन पर बैठे यात्रियों जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं उनके चेहरे पर परेशानी साफ दिखाई दे रही है। सभी लोग ट्रेन के चलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वह अपनी मंजिल पर पहुंच सकें।


