*👉🏻 फील्ड में जाने से पहले पत्रकारों ने खुद को सुरक्षित कर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव सम्बंधी किया जगरूक* *👉🏻 बांटे मास्क व हैंड सेनिटाइजर, पेमा प्रधान की अगुवाई में चलाया जागरूकता अभियान* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 22 मार्च 2020-(एच.ई)- 22 मार्च रविवार जनता कर्फ्यू के दिन अपना दायित्व निभाने के लिए फील्ड में जाने वाले पत्रकारों ने अपने आप को सुरक्षित कर लोगों को कोरोना वायरस की बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया।
पेमा प्रधान सुरिंदर पाल की अगुवाई में सभी पत्रकार सर्किट हाउस के बाहर एकत्रित हुए और एक दूसरे की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए मास्क और हैंड सैनिटाइजर बांटे।
जिसके बाद पत्रकारों ने जरूरी काम के लिए सड़कों पर निकले लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी और उन्हें कोरोना वायरस बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया। पत्रकारों ने राहगीरों को भी मास्क बांटे और उनके हाथों को सैनिटाइज किया। इस मौके पर पत्रकार हरीश शर्मा, मनदीप शर्मा, रमेश नैय्यर, परमजीत सिंह रंगपुरी, स्वदेश सहित तमाम पत्रकार मौजूद थे।


