*👉🏻 नकोदर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय*
नकोदर,13 अगस्त-(अशोक कक्कड़)-नकोदर शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो चुका है। लेकिन नकोदर पुलिस बाइक चोर गिरोह को काबू करने में नाकाम साबित हो रही है। लोगों ने शहर में पीसीआर गश्त बढ़ाने की मांग भी की है। मोहल्ला कालिया के रहने वाले रंजीत शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह 10:00 बजे पुलिस थाने के सामने गुरु तेग बहादुर नगर कॉलोनी में स्थित अपनी बहन के घर गया था। घर के बाहर गली में बाइक पीबी 08 सीपी 3753 को लॉक लगाकर खड़ा किया था। जब 12:00 बजे बाहर आया तो देखा कि बाइक चोरी हो चुका था। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की तो दो युवक लॉक तोड़कर बाइक को ले जाते दिखाई दिए। रंजीत शर्मा ने कहा कि पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग और लिखित में शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। गौरतलब है कि शहर में पिछले दो-तीन दिनों में ही चार पांच बाइक चोरी हो चुकी है। लेकिन पुलिस प्रशासन चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है।

