*👉🏻 सभी राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों का लाई डिटेक्टर टेस्ट होना चाहिए:- जरनैल सिंह बराड़*
जालंधर,18 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- खुद को मानवता का पुजारी कहने वाले जरनैल सिंह बराड़ ने देशवासियों को जागरूक करने का एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने स्थानीय पंजाब प्रेस क्लब के बाहर अपने साथी सहित देश का झंडा पकड़ और हाथ में पकड़े रिकॉर्डर के जरिए राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग का संदेश चलाया। जरनैल सिंह बराड़ ने कहा कि देश बार-बार आंतकवाद, सांप्रदायिक दंगों का शिकार हो रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आतंकवाद के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। लेकिन देश की जनता को इस बात पर भी शक है कि कहीं आंतकवादी घटनाएं और सांप्रदायिक दंगे चुनावी स्टंट तो नहीं। कहीं ऐसा तो नहीं कि कुछ राजनीतिक दल चुनावों में लाभ लेने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि यह नहीं कि सभी राजनीतिक दल ऐसा करते हैं, लेकिन उनमें शामिल कुछ लोग फायदे के लिए इन घटनाओं को अंजाम दिलाते हैं। इसीलिए चुनावों से पहले देश की जनता के सामने सच लाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों का लाई डिटेक्टर टेस्ट होना चाहिए ताकि देश की जनता के सामने सच आ सके।


