*👉🏻 सरकारी काम में रुकावट डालने का मामला दर्ज हो सुशील रिंकू पर:-अंगुराल* *👉🏻 भाजपाइयों द्वारा रास्ता रोकने पर पुलिस कमिश्नर ने मामला दर्ज कर लिया था, रिंकू ने तो सरकारी काम को रुकवा दिया अब करो पर्चा*


जालंधर,15 जून-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- सरकारी काम में रुकावट डालने पर विधायक सुशील रिंकू पर पर्चा दर्ज किया जाए यह बात कही है युवा भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने। हेडलाइन एक्सप्रेस के संवाददाता से बात करते हुए युवा भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने कहा कि पिछले वर्ष किसी मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। लेकिन पुलिस कमिश्नर ने भाजपा नेताओं पर रास्ता रोकने का मामला दर्ज कर लिया था। अगर पुलिस कमिश्नर उस वक्त भाजपा नेताओं पर मामला दर्ज कर सकते हैं तो आज क्यों नहीं, आज तो विधायक सुशील रिंकू ने सरकारी काम में रुकावट डाल धरना प्रदर्शन किया है। जिस कारण निगम अधिकारियों को कार्रवाई किए बिना ही वापस लौटना पड़ा और उस तरफ आने-जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। अब पुलिस कमिश्नर विधायक पर सरकारी काम को रोकने का मामला दर्ज क्यों नहीं कर रहे। क्या वह सत्ता पार्टी के विधायक हैं इसलिए या फिर पुलिस कमिश्नर कांग्रेस के दबाव में ऐसा कोई मामला दर्ज करना ही नहीं चाहते।
