*👉🏻 व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या*

जालंधर,7 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना रामामंडी के अंतर्गत आते लम्मा पिंड में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक एंथोनी पुत्र स्वर्गीय सतपाल निवासी लम्मा पिंड जोकि डीजे का काम करता है, घर में बैठा हुआ था। काफी समय तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा,तो वह पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर चुका था। परिजनों ने तुरंत ही थाना रामामंडी की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता कर रही थी।
