*👉🏻 निगम की डिच मशीनें पहुंची नया बाजार,माहौल गर्माया* *👉🏻 नया बाजार के दुकानदारों ने विधायक बेरी को सुनाई खरी-खरी*
जालंधर,16 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-कब्जों को लेकर हाईकोर्ट में आज सुनवाई के चलते नया बाजार के दुकानदारों ने सुबह ही अपने कब्जे हटाने शुरू कर दिए थे। लेकिन शाम को सूचना मिली की अदालत ने नया बाजार के दुकानदारों द्वारा किया गया केस डिसमिस कर दिया है। जिसके बाद नगर निगम की डिच मशीनों ने नया बाजार की तरफ रुख कर लिया। जैसे ही नगर निगम का लाव लश्कर नया बाजार पहुंचा तो दुकानदारों ने उसके विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही विधायक राजिंदर बेरी दुकानदारों के पास पहुंचे। विधायक के पहुंचते ही डिच मशीनें तो वापस चली गई लेकिन दुकानदारों ने विधायक बेरी को घेरकर खरी-खरी सुनानी शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस बल बाजार में ही तैनात था और विधायक दुकानदारों को समझाने की कोशिश कर रहे थे।


