*👉🏻 हेरोइन सहित पति-पत्नी व ससुर काबू* *👉🏻 हेरोइन, 35 हज़ार की नकदी,सोने के गहने व नग बरामद*
जालंधर,19 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-सीआईए स्टाफ ने हेरोइन सहित तीन लोगों को काबू किया है। जानकारी देते हुए एएसआई ब्रहम लाल ने बताया कि वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक नाकाबंदी दौरान एक महिला व दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर उनके पास से 6 ग्राम हेरोइन,35 हज़ार रुपये,एक मोबाइल,सोने के गहने व नग बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी रिश्ते में पति पत्नी और ससुर है। जिनकी पहचान अमरचंद पुत्र तारा चंद निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर,कुलदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव चक्क ज़िंदा और राधिका पत्नी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।