*👉🏻 रिश्ते हुए तार-तार* *👉🏻 छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और बहन का किया क़त्ल,वजह जान हो जाएंगे हैरान*
अमृतसर,19 अगस्त-(ज्ञान)-अमृतसर में एक भाई ने अपने बड़े भाई और बहन की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी चंदन कुमार और उसकी बहन बिंदु बाला की उनके ही छोटे भाई दीपक ने हत्या कर दी। हत्या की वजह ये थी कि दीपक किसी लड़की से प्यार करता था लेकिन भाई बहन को इस रिश्ते से ऐतराज़ था। इसी कारण दीपक ने बीती रात बड़े भाई और बहन पर तेजधार हथियार से हमला कर उनका क़त्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

