*👉🏻 किसान खाद्य स्टोर में लगी आग, लाखों का नुक्सान*
जालंधर,14 नवंबर-(भल्ला)- दाना मंडी में स्थित किसान खाद्य स्टोर में देर शाम आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी देते हुए दुकान मालिक अश्वनी कुमार निवासी दुर्गा कॉलोनी ने बताया कि उनकी दाना मंडी में 3 नं दुकान जोकि किसान खाद्य स्टोर के नाम पर है। शाम 7:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें फोन आया कि आपकी दुकान में आग लगी है। लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को भी दे दी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के नरेश कुमार अन्य दमकल कर्मियों सहित मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण सारा सामान जल कर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।




