*👉🏻 गाड़ी चालक ने रास्ता ना मिलने पर चलाई गोली, एक घायल*


जालंधर,21 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर 6 के अंतर्गत पड़ते आबादपुरा में एक गाड़ी चालक ने रास्ता ना मिलने के कारण गाड़ी से बाहर आ गोली चला दी, जो कि एक व्यक्ति को लगी जिसे घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक आबाद पुरा की एक गली में सरकार द्वारा सस्ती कनक बांटी जा रही थी। जिस कारण गली में ट्रैफिक जाम हो गया था। दूसरी तरफ से एक गाड़ी में युवक आया जो कि रास्ता लेने के लिए हॉर्न बजाने लगा। काफी देर तक रास्ता ना मिलने का के कारण गुस्साए युवक ने गाड़ी से बाहर निकल गोली चला दी। गोली राजकुमार नामक व्यक्ति को लगी। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गोली चलाने वाला युवक शंकर सुनयारे का बेटा बताया जा रहा है। गोली चलने की सूचना मिलते ही एसीपी नवीन, थाना 6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
