*👉🏻 व्यापार सेना के पंजाब प्रधान रविंदर धीर ने जिला प्रशासन पर साधा निशाना* *👉🏻 सभी प्रकार के व्यापार की दुकानों को खोलने के हुक्म जारी करे प्रशासन-रविंदर धीर,पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 04 अप्रैल 2021-(प्रदीप भल्ला)- कोरोना के बढ़ते केसों के चलते जिला जालंधर में प्रशासन ने 15 मई तक मिनी लॉक डाउन के तहत कई प्रतिष्ठानों पर पाबंदियां लगाई है लेकिन 80% प्रतिष्ठानों से रोक हटा दी गई है। जिस कारण सड़कों पर व अलग-अलग क्षेत्रों में आम दिनों की तरह ही भीड़ और आना जाना लगा हुआ है। क्या इससे प्रशासन जिले को कोरोना से प्रभावित होने से रोक पाएगा ऐसा कहना है व्यापार सेना पंजाब के प्रेसिडेंट रविंदर धीर का। आगे कहते हुए रविंदर धीर ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वह सभी प्रतिष्ठानों को कोरोना गाइडलाइन की पालना के निर्देश जारी कर खोलने के हुक्म दें। जिससे लोग अपना कारोबार कर सकें।80% प्रतिष्ठानों को खोलकर और 20% प्रतिष्ठानों को बंद रखकर किस प्रकार कोरोनावायरस पर काबू पाया जा सकता है। रविंदर धीर ने कहा की सभी व्यापारियों को प्रतिष्ठान खोलने की मंजूरी दी जाए। अगर हो तो प्रतिष्ठान व दुकानें खोलने व बंद करने के समय में बदलाव कर दिया जाए, जिससे लोगों को भी पता हो कि इतने समय के लिए दुकानें व प्रतिष्ठान खुले हैं ताकि वह हर प्रकार के सामान की खरीदारी कर सकें। इस प्रकार पक्षपाती कार्रवाई कर लोगों के व्यापार को खत्म ना करें।
