*👉🏻 ईशांत शर्मा के खिलाफ गलत प्रचार करने वालों के मुंह पर तमाचा* *👉🏻 ईशांत शर्मा को शिवसेना हिंद युवा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,28 फरवरी 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहने वाले तेजतर्रार नेता ईशांत शर्मा के खिलाफ गलत प्रचार करने वालों के मुंह पर आज करारा तमाचा पड़ा है।
शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने शिवसेना हिंद युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर ईशांत शर्मा को बैठाया है। आज शिव सेना हिन्द कोर कमेटी की एक अहम बैठक हुई।
जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा, राष्ट्रीय चैयरमेन कोर कमेटी रवि शर्माज़ राष्ट्रीय युवा विंग चैयरमेन एडवोकेट अमित घई एवं राष्ट्रीय महासचिव राहुल दुआ और राष्ट्रीय प्रवक्ता हरकीरत सिंह खुराना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव जोशी शामिल हुए। जिसमें बड़े ही मेहनती, जिस दिन से शिव सेना हिन्द बनी है उस दिन से ही तन मन धन से पार्टी की सेवा करने वाले, हर समय पार्टी कार्यकर्ताओं के कंधे के साथ कंधा मिलाकर चलने वाले ईशांत शर्मा को शिवसेना हिंद के युवा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ईशांत शर्मा को बधाई दी। इस मौके पर ईशांत शर्मा ने कहा कि वह हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हर समय मौजूद हैं। हिंदू धर्म के लिए हर कुर्बानी देने के लिए वह और उनके साथी हमेशा तैयार रहते हैं। आगे उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
