*👉🏻 इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ की धक्केशाही के खिलाफ़ कल वकीलों का नो वर्क डे*

जालंधर,23 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)- थाना 6 के प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ की धक्केशाही के खिलाफ वकीलों ने कल नो वर्क डे रखने का फैसला किया है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने एडवोकेट गिरीश बाघा के परिवारिक सदस्यों के साथ इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ द्वारा गलत व्यवहार करने और उन्हें उन्हीं के घर में नजरबंद करने के कारण विरोध जताया है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि बीते दिनों रामेश्वर कॉलोनी में हुए गोलीकांड के बाद थाना 6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने एडवोकेट गिरीश की गिरफ्तारी के लिए और उनपर दबाव बनाने के लिए एडवोकेट गिरीश के परिवार की महिलाओं को 24 घंटे के लिए घर में नजरबंद कर के रखा। पुलिस ने ना ही उन्हें खाना दिया और ना ही दवाई तक लाने के लिए बाहर जाने दिया। इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ का रवैया बिल्कुल गलत और धक्केशाही वाला था। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने पंजाब सरकार से थाना प्रभारी के इस रवैये के लिए उन्हें सस्पेंड करने और उन पर FIR दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी की इस धक्केशाही के खिलाफ वकीलों ने कल नो वर्क डे रखा है।