*👉🏻 क्या किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा बिजली विभाग, बारिश में सड़क पर खुला पड़ा बिजली का मीटर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 20 अगस्त 2020-(प्रदीप भल्ला)-स्काईलार्क चौक से गुरु नानक मिशन चौक की तरफ जाती मेन सड़क पर बारिश के दौरान खुले में पड़ा हुआ बिजली का मीटर किसी हादसे को न्योता दे रहा है। यही सड़क शहर के प्रशासनिक अधिकारियों के घरों को भी जाती है। जिस पर चालू हालत में खुला पड़ा हुआ बिजली का मीटर किसी हादसे के इंतजार में है। इस मीटर को उस समय सही जगह पर लगाया जाएगा जब यह किसी प्राणी को अपनी चपेट में ले लेगा।
उसके बाद ही बिजली विभाग की निद्रा भी टूटेगी। बारिश के इस मौसम में सुचारू बिजली के मीटर का इस प्रकार सड़क पर पड़ा होना बिजली विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खोल रहा है। अगर बरसात के इस मौसम में इस खुले पड़े बिजली के मीटर के कारण किसी व्यक्ति या जानवर की जान चली जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। एक जागरूक नागरिक ने वहां से गुजरते हुए इस मीटर की तस्वीरें खींचकर हैडलाइन एक्सप्रेस को भेजी है ताकि बिजली विभाग के कार्यों की पोल खुल सके।

