*👉🏻 ट्रैवल एजेंट विनय हरी के दफ्तर में आज भी आयकर विभाग की जांच जारी,पढ़ें पूरी खबर और देखें तस्वीरें*


जालंधर,31 अगस्त-(विष्णु)-खुद को वीजा सम्राट कहने वाले ट्रेवल एजेंट विनय हरी के बीएमसी चौक नजदीक स्थित दफ्तर में आयकर विभाग ने कल छापेमारी की थी जो आज भी जारी है। जानकारी के मुताबिक विनय हरी के अलग-अलग शहरों में स्थित दफ्तरों में आयकर विभाग की टीमों ने कल एक साथ रेड की थी और रिकार्ड जब्त किया था।आयकर विभाग की टीम द्वारा आज भी विनय हरी की बीएमसी चौक नज़दीक स्थित ट्रैवल एजेंसी एंजेल इमीग्रेशन में जांच की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले मोहाली थाना में एक महिला ने ट्रैवल एजेंट विनय हरी के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसके बाद मोहाली पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। उस केस के बाद विनय हरी ने एक और व्यक्ति के जाली दस्तावेज तैयार कर एंबेसी में वीजा के लिए भेजे थे जो एंबेसी अधिकारियों ने जांच के दौरान जाली पाए जाने पर फाइल रिफ्यूज कर दी थी। इस सारे मामले के बाद पुलिस के साथ-साथ आयकर विभाग ने भी विनय हरी पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इसी कढ़ी में कल आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग शहरों में स्थित विनय हरी के दफ्तरों में एक साथ छापेमारी कर दफ्तरों में मौजूद रिकॉर्ड को ज़ब्त कर जांच शुरु कर दी थी।अखबारों और सोशल मीडिया के जरिए विनय हरी खुद को वीजा सम्राट बता रहा है और लोगों से कह रहा है कि वह वीजा लगवाएगा और रुपए काम होने के बाद लेगा। इसी झांसे में आकर लोग विनय हरी के पास जाते है और कागज़ तैयार करवाने या और मामलों को हल करवाने के लिए उसे रुपये देकर ठगे जा चुके हैं।