ट्रांसपोर्ट नगर में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत

दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार को एक गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक करियाना गोदाम में सामान छोड़ने आए वाहन ‘छोटा हाथी’ का सिलेंडर फटने से आग लग गई।
दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने इस मामले की जानकारी दी है।अधिकारी ने बताया कि लगभग साढ़े चार बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की कम से कम 11 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
दमकल सेवा अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में मरने वालों की अभी कोई पहचान नहीं हो पाई है।बादली थाना के एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।

