*👉🏻 प्राइवेट स्कूलों में भी 11 नवंबर की छुट्टी-जिलाधीश* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,8 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब सरकार द्वारा गुरु नानक देव जी के 550 में प्रकाश पर्व से पहले 11 नवंबर को भी पंजाब के सभी जिलों के सरकारी शिक्षण संस्थानों व अन्य आधारों में छुट्टी का ऐलान किया है, लेकिन पंजाब सरकार के आदेशों के बावजूद जालंधर में स्थित कुछ प्राइवेट स्कूलों में 11 नवंबर को छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। इसी सिलसिले में जब जिला जालंधर के जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के आदेश सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू होंगे वह चाहे सरकारी हो या प्राइवेट।
जिलाधीश ने कहा कि जालंधर जिला के सभी प्राइवेट स्कूलों में भी 11 नवंबर को छुट्टी रहेगी। 12 नवंबर को पहले ही छुट्टी है।
