*👉🏻 रिश्वत लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का सुपरिटेंडेंट*
जालंधर,4 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला/विष्णु)-विजिलेंस ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सुप्रीटेंडेंट को 9000/- रुपये रिश्वत लेते हुए काबू किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी चौधरी सतपाल ने बताया कि चेतन सरीन नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का सुपरिटेंडेंट मोहिंदर पाल उससे ज़मीन के दस्तावेज संबंधी लेटर देने के लिए 9000/- रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। चेतन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी चौधरी सतपाल ने एक टीम को शिकायतकर्ता के साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने भेजा। जहां पर शिकायतकर्ता ने जैसे ही महिंदर पाल को रिश्वत के रुपए पकड़ाए तो विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। सुपरिटेंडेंट महिंदर पाल ने अपनी सीट पर बैठे हुए ही रिश्वत के रुपए पकड़ लिए थे। जिसे विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।



