*👉🏻 पंजाब में लॉक-डाउन के दौरान क्या खुलेगा क्या नहीं,पढ़ें* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
चंडीगढ़, 16 मई 2020-(एच.ई)- मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब से कर्फ्यू हटाने के आदेश जारी किए। 18 मई से पंजाब में कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है लेकिन 31 मई तक लॉक डाउन जारी रहेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पंजाब ने यह भी कहा है कि अभी कोई भी शिक्षण संस्थान खोले नहीं जाएंगे। इसके अलावा बसों को चलने की इजाजत दे दी गई है लेकिन उसके लिए भी गाइडलाइन जारी की जाएगी। स्कूल-कॉलेज खुलने के बारे में मुख्यमंत्री पंजाब ने कहा है कि जब तक कोरोना वायरस की दवाई तैयार नहीं हो जाती तब तक शिक्षण संस्थान खोलने के बारे में विचार नहीं किया जा सकता। बार्बर शॉप और ब्यूटी पार्लर भी नहीं खोले जाएंगे इसके बारे में मुख्यमंत्री पंजाब ने आदेश जारी किये हैं। लॉक डाउन के दौरान और किन-किन दुकानों को खोलने की इजाजत दी जाएगी उसके बारे में गाइडलाइन जारी की जाएगी। वहीं द क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान अनिल सच्चर ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मुंह पर मास्क लगाकर ही बाहर निकलें ताकि कोरोना वायरस से बचा जा सके।
1.रेड, ग्रीन,ऑरेंज ज़ोन ख़त्म
2.कंटेन्मेंट ज़ोन रहेंगे , लेकिन पूरा शहर सील नही होगा
3.एक शहर से दूसरे शहर सफ़र कर सकेंगे
4.पंजाब में बस व ट्रांसपोर्ट सेवा 18 से होगी शुरू !
- विदेश से आने वाले 14 दिन के लिए होंगे *क्वॉरंटीन
*नहीखुलेंगेस्कूल,कॉलेज … (जब तक वैक्सीन नही मिलती)

