*👉🏻 200 ग्राम हेरोइन सहित दो काबू*
जालंधर,26 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- देहात पुलिस ने नाकाबंदी दौरान दो व्यक्तियों को काबू कर उनके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एचई को जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि फिल्लौर थाना की पुलिस ने सतलुज पुल पर स्पेशल नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान लुधियाना की तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो कार को रोका, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 100-100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी हेरोइन की सप्लाई कर रोजाना ₹20000 की कमाई करते थे और खुद भी हेरोइन पीने के आदी हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरवनजीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र करनैल सिंह निवासी हरगोबिंद नगर मलोट जिला मुख्तसर और नरेंद्र सिंह पुत्र गुलशन कुमार निवासी गुरु नानक नगर दविंदरा रोड मलोट जिला मुख्तसर के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपियों पर थाना फिल्लौर में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
