सौ ग्राम हेरोइन सहित दो काबू
जालंधर,9 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)- एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल के दिशा-निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत थाना मकसूदां की पुलिस ने सौ ग्राम हेरोइन सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी दिग्विजय कपिल ने बताया कि थाना मकसूदां के प्रभारी रमनदीप सिंह की अगुवाई में एएसआई रघुनाथ सिंह पुलिस पार्टी सहित विधिपुर फाटक मौजूद थे। उसी दौरान करतारपुर की तरफ से आ रहे पल्सर बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गए और वापस मुड़ने लगे। तभी पुलिस पार्टी ने दोनों को काबू कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ दौरान आरोपियों की निशानदेही पर और 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम भूपिंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी नवांशहर और नितिन हांडा पुत्र अशोक हांडा निवासी मोहल्ला गोविंदगढ़ जालंधर बताया।



