*👉🏻 मकसूदां बम कांड के आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर*
जालंधर,8 नवंबर-(प्रदीप)-मकसूदां थाना बम कांड के पकड़े गए दो आरोपी कश्मीरी छात्रों को आज माननीय अदालत में पेश किया गया। थाना डिवीजन नं 1 की पुलिस ने पूछताछ के लिए अदालत से आरोपियों का पांच दिन का रिमांड मांगा था। लेकिन अदालत ने पुलिस को आरोपियों का चार दिन का रिमांड दिया है। गौरतलब है कि पुलिस ने बीते दिनों मकसूदां थाना बम कांड के आरोपी दो कश्मीरी छात्रों को गिरफ्तार कर मामले को हल किया था।



