*👉🏻 जालंधर भाजपा के पूर्व विधायक से रुष्ठ आरएसएस व भाजपा के पुराने कार्यकर्ता कल शामिल होंगे अकाली दल में-सूत्र* *👉🏻 रुष्ठ कार्यकर्ता सुखबीर बादल के जालंधर आगमन का कर रहे हैं इंतज़ार,कल होंगे अकाली दल में शामिल* *👉🏻 पढ़ें एक्सक्लुसिव खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 04 अक्तूबर 2021-(प्रदीप भल्ला)- भाजपा जालंधर के केंद्रीय क्षेत्र के पूर्व विधायक से नाखुश होकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कल अकाली दल में शामिल होने जा रहे हैं। अकाली दल के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के जालंधर दौरे के चलते शहर के गुरु नानक मिशन चौक नजदीक स्थित पॉश एरिया में रहने वाले भाजपा व आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अकाली दल में कल शामिल हो जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह सभी कार्यकर्ता जालंधर केंद्रीय क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक की कार्यप्रणाली से नाखुश है। सभी कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक किसी की नहीं सुनते, सिर्फ अपनी मर्जी करते हैं। पार्टी से काफी समय से जुड़े होने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं होती। इसीलिए वह कल सुखबीर बादल की सरपरस्ती में अकाली दल में शामिल हो जाएंगे। 
— पूर्व विधायक की कार्यप्रणाली से नाखुश होकर पहले भी पार्टी को छोड़ चुके हैं कई पुराने नेता व कार्यकर्ता–
जालंधर केंद्रीय क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक की कार्यप्रणाली से नाखुश होकर पहले भी भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता पार्टी को छोड़ चुके हैं। इनमें से कुछ जालंधर वेस्ट के रहने वाले वह नेता व कार्यकर्ता हैं जो भाजपा से लंबे समय से जुड़े हुए थे। जिनकी अपनी खुद की पहचान है। मगर जालंधर केंद्रीय क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक की मनमर्जी व अकड़ के कारण भाजपा के पुराने नेता व कार्यकर्ता पार्टी छोड़ दूसरी पार्टियों के साथ जुड़ रहे हैं। अगर ऐसे ही चलता रहा तो भाजपा को आने वाले समय में भारी नुकसान हो सकता है।
