*👉🏻 सुबह-सुबह हुआ सड़क हादसा,6 लोग घायल*
जालंधर,14 सितम्बर-(ज्ञान सिंह)- आज सुबह 5 बजे के करीब एक स्कार्पियो गाड़ी संतुलन बिगड़ने के कारण लम्मा पिंड फ्लाईओवर के पास स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई। जिस कारण गाड़ी में बैठे हुए 6 लोग घायल हो गए। गाड़ी में तीन महिलाएं भी सवार थी। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी देते हुए गुरप्रीत कौर ने बताया कि वह अमृतसर एयरपोर्ट से अपने किसी रिश्तेदार को लेकर फगवाड़ा जा रहे थे कि अचानक ही गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा टकराई। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी आत्मा सिंह चला रहा था और उनके साथ सरबजीत कौर, गुरप्रीत कौर, नवजोत कौर व दो और लोग बैठे हुए थे। पुलिस ने घटनास्थल वाली जगह पर बैरिकेडिंग कर गाड़ी को सड़क से दूर कर दिया है ताकि कोई और हादसा ना हो सके।


