*👉🏻 डीजीपी शहर में और मकसूदां थाने में हुए धमाके* *👉🏻 मकसूदां थाना में धमाकों के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर*
जालंधर,14 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-देर शाम मकसूदां थाना में अचानक हुए चार धमाकों के कारण अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। धमाके के कारण एक मुलाज़िम घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। धमाके होने के बाद मकसूदां थाना के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी। जिसके बाद पुलिस मुलाज़िमों ने थाने के गेट बंद कर दिए। एक तरफ शहर में डीजीपी दौरे पर है और मकसूदां थाने में धमाके होने के कारण पुलिस तंत्र के हाथ पांव फूल गए हैं। धमाकों के बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहा है। धमाकों की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर परवीन कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंच गए हैं। लेकिन अभी तक धमाकों के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


