*👉🏻 कार का शीशा तोड़ बैग चुराया* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी लेने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,31 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नं-4 के अंतर्गत आते कम्पनी बाग चौक में चोरों ने एक कार का शीशा तोड़ कर बैग चुरा लिया। जानकारी देते हुए अतुल घई पुत्र अरविंद निवासी माडल टाउन ने बताया कि वह अपनी ब्रीजा कार में दिलकुशा मार्केट में किसी काम के सिलसिले में आया था। उन्होंने कंपनी बाग चौक नज़दीक पंजाब एंड सिंध बैंक के पास अपनी कार खड़ी की थी।
थोड़ी देर बाद वह वापस आए तो देखा कार का शीशा टूटा हुआ था और कार में पड़ा हुआ बैग चोरी हो चुका था। बैग में एक लैपटॉप, घर की चाबियां, दो चेकबुक और जरूरी दस्तावेज थे। घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

