*👉🏻 मकसूदां थाने पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले भिंडरावाला टाइगर फोर्स ऑफ खालिस्तान द्वारा भेजी चिट्ठी की जांच करेगा साइबर सैल* *👉🏻 पुलिस कमिश्नर मामले को ले रहे संजीदगी से*


जालंधर,15 सितम्बर-(हैडलाइन एक्सप्रैस)-शुक्रवार रात मकसूदां थाने पर बम फेंके जाने की जिम्मेदारी भिंडरावाला टाइगर फोर्सेज ऑफ खालिस्तान ने ली है। पत्रकारों को चिट्ठी मेल कर के भिंडरावाला टाइगर फोर्सेज ऑफ खालिस्तान ने बताया है कि उन्होंने ही मकसूदां थाना में बम फेंके हैं और कुछ अन्य शहरों में भी उन्होंने वारदातों को अंजाम दिया है। जिसे पुलिस छुपा रही है। इस चिट्ठी के बारे में जब पुलिस कमिश्नर परवीन कुमार सिन्हा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले को पूरी संजीदगी से ले रहे है। जो मेल पत्रकारों को आई है उसकी जांच साइबर सैल को सौंपी गई है। सीपी ने यह भी कहा कि हो सकता है यह किसी की शरारत हो। जिन शरारती तत्वों ने कल रात मकसूदां थाना में बम फैंके है उन्होंने ही जानबूझ कर यह चिट्ठी भेज कर मामले को घुमाने की कोशिश की हो। जांच एजेंसियां और जिला पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जल्द ही मामले को हल कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ भिंडरावाला टाइगर फोर्सेज ऑफ खालिस्तान द्वारा जिम्मेदारी लेने वाली चिट्ठी से इनकार भी नहीं किया जा सकता।