सुभाना में कूड़े के डंप के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना –डंप मालिक बाबा कबाड़िये के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन–
जालंधर,17 सितम्बर-(विष्णु)-गांव सुभाना में बने प्राइवेट कूड़े के डंप के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना गया है। गांव के सरपंच मलकीत सिंह ने बताया कि दो साल पहले बाबा कबाड़िया नामक व्यक्ति ने सुभाना गांव में ही कुछ जगह लेकर वहां पर कूड़े का डंप बना दिया। जहां पर होटलों व अन्यों जगहों से लोग वेस्टेज और कूड़ा फैंक कर जाते है। कूड़े से पैदा होने वाली बदबू सारे इलाके में फैल जाती है और बीमारियां फैलने का खतरा बन गया है। इलाके के कुछ बच्चे तो बीमार भी हो चुके हैं और कई चरम रोग से पीड़ित हो गए हैं। इस वजह से परेशान होकर इलाके के लोगों ने आज बाबा कबाड़िया और नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लोगों की मांग है कि उक्त डंप को हटाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में गुरदीप सिंह,विलियम,रानी बावा, जसविंदर सिंह,रमन कुमार,वीना रानी,निर्मला,सोनिया,शरीफा, सुमन रानी,आशा देवी,शिमरों, कमलजीत कौर व इलाकानिवासी शामिल थे। इलाकानिवासियों ने कहा कि अगर जल्द ही डंप हटाया न गया तो संघर्ष तेज़ किया जाएगा।

