*👉🏻 इराक में मारे गए जिला जालंधर के नागरिकों के अवशेषों का हुआ अंतिम संस्कार*

जालंधर,3 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)-इराक के मौसूल में मारे गए 39 भारतीय नागरिकों में से 38 नागरिकों के अवशेष कल शाम भारत पहुंच गए थे। जिनमें से 7 अवशेष जिला जालंधर के नागरिकों के थे। जिनका आज सुबह प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की निगरानी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिला जालंधर के जिन नागरिकों का अंतिम संस्कार किया गया है उनके नाम इस प्रकार हैं।
1. बलवंत राय पुत्र रौनकी राम निवासी गांव डड्डा।
2. सुरजीत मेनका पुत्र हंसराज निवासी गांव चूहड़वाली।
3. संदीप कुमार पुत्र तरसेम लाल गांव आलेवाली नकोदर।
4. रूपलाल पुत्र गुरुदेव लाल गांव बाठ कलां।
5. दविंदर सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी चक्क देसराज।
6. कुलविंदर सिंह पुत्र जगदीश कुमार निवासी गांव फतेहगढ़ खानके।
7.नन्दलाल निवासी तल्वन।





