*👉🏻 स्टार्ट करते समय ऑटो में लगी आग, जानी नुकसान से बचाव* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,16 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- वार्ड नंबर 40 के अंतर्गत आते न्यू दशमेश नगर में घर के बाहर खड़े ऑटो में आग लगने से आस-पड़ोस के लोगों में भगदड़ मच गई। ऑटो में आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
जानकारी के अनुसार न्यू दशमेश नगर में रहने वाले रवि कुमार नामक व्यक्ति ने बताया सुबह जैसे ही ऑटो स्टार्ट किया तो ऑटो के इंजन में आग लग गई और आग तेजी से फैल गई। ऑटो में आग लगने की सूचना आस-पड़ोस के लोगों को मिली तो वे तुरंत आग पर काबू पाने के लिए कोशिशें करने लगे। तभी किसी ने दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया। जैसे ही दमकल विभाग को सूचना मिली तो दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक इलाका निवासियों ने आग पर काबू पा लिया था। आग लगने के कारण ऑटो को काफी नुकसान हुआ है लेकिन जानी नुकसान होने से बचाव हो गया।

