*👉🏻 जीपीएस के नियंत्रण में शहर*

जालंधर,27 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-देहात के बाद अब शहरी इलाके के अपराधियों के लिए मुश्किल बढ़ गई है। शहर अब जीपीएस के नियंत्रण में है। चंडीगढ़ में पुलिस विभाग की तरफ से तबादलों की नई जारी हुई लिस्ट में आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जालंधर का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जालंधर के कमिश्नर रहे प्रवीण कुमार सिन्हा का ट्रांसफर कर दिया गया है। आईपीएस जीपीएस भुल्लर का जालंधर से काफी पुराना नाता है। उनके दादा गुरदयाल सिंह भुल्लर एसएसपी जालंधर रहे हैं उनके पिता गुरइकबाल सिंह भुल्लर एसएसपी जालंधर रहे हैं और खुद गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी जालंधर के एसएसपी रह चुके हैं। जालंधर के एसएसपी रहते हुए आईपीएस भुल्लर ने अपराधियों की नाक में दम कर रखा था। कई बड़े गैंगस्टर और नशा तस्कर पकड़े थे जिन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। आईपीएस भुल्लर के कमिश्नर बनने पर पूरा दिन उनको बधाइया देने वालों का तांता लगा रहा।
