*👉🏻 बस्तियात क्षेत्र में गोलियां चलाने वाला आरोपी अजय पाल निहंग गिरफ्तार, कुछ समय बाद पुलिस करेगी खुलासा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 17 मार्च 2022-(एच ई)-बीते दिनों बस्तियात क्षेत्र में गोलियां चला कर फरार होने वाले अजय पाल सिंह निहंग को सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया।
जिसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। निहंग के पास से पुलिस को एक पिस्तौल व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ-1 के मुलाजिमों को सूचना मिली थी कि अजय पाल निहंग मॉडल हाउस क्षेत्र में घूम रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिसकर्मियों ने छापेमारी कर निहंग को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस थोड़े समय बाद पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा कर सकती है।

