*👉🏻 डीजीपी ने कमोंडेशन डिस्क से नवाजा सीआईए-1 देहाती के प्रभारी हरिंदर सिंह गिल को*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर व एसीपी रैंक के अधिकारियों को डीजीपी पंजाब द्वारा कमोंडेशन डिस्क से नवाजा जा रहा है। इस बार मेहनत का फल मिला है सीआईए-1 देहाती के प्रभारी हरिंदर सिंह गिल को। काम के प्रति ईमानदारी और बढ़िया कार्य के लिए सीआईए-1 देहाती के प्रभारी हरिंदर सिंह गिल को डीजीपी पंजाब ने कमोंडेशन डिस्क से नवाजा। एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह गिल को कमोंडेशन डिस्क लगाई और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर एसपी-डी बलकार सिंह, एसपी हैडक्वार्टर राजिंदर सिंह चीमा,डीएसपी-डी सुरिंदर मोहन मौजूद थे।
