*👉🏻 काउंटर इंटेलिजेंस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करी गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर बरामद किया 14 क्विंटल 70 किलोग्राम चूरा पोस्त* *👉🏻 तीन नामी स्मगलर इकठे मिलकर ला रहे थे नशे की ये बड़ी खेप*
जालंधर, 8फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने एक बार फिर तीन कुख्यात तस्करों द्वारा गठित एक अंतर राज्य ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करके उनके पास से एक ट्रक और महिंद्रा जीप में छिपा कर लाए जा रहे 14 क्विंटल 70 किलोग्राम चूरा पोस्त को बरामद किया है।
पुलिस ने इस गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सुखा सिंह
(26
साल), जोगिंदर सिंह 47 साल, हरमेश उर्फ काला (35साल, हरजिंदर सिंह उर्फ परदेसी(45 साल, जगजीत सिंह (32 साल) और वीर सिंह(35 साल) के रूप में हुई है। एक प्रेस रिलीज द्वारा ए आई जी काउंटर इंटेलिजेंस हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि हमारे विंग की तरफ से नशा तस्करों की गतिविदियों पर पैनी नज़र रखी जा रही थी। हमे जानकारी मिली थी कि चूरापोस्त तस्करी के धंधे के तीन बड़े तस्करों ने मिल कर एक ग्रुप बना लिया है और ये अब मिल कर मध्य प्रदेश से बड़े पैमाने पर तस्करी कर पंजाब में चूरापोस्त ला कर सप्लाई कर रहे है। इसलिए
हमने अपने सूत्रों और अपने कर्मचारियों के माद्यम से इन की निगरानी करवानी शुरु कर दी थी। आज हमें अपने स्रोत से एक सूचना मिली कि तीनों तस्करों ने मिल कर एक ट्रक नंबर पी बी 05 ए के 3427 और एक महिंद्रा पिकअप जीप नंबर पी बी 03 एए 7450 में मध्य प्रदेश के समगलरों से चूरापोस्त की एक बड़ी खेप की तस्करी कर लाये है और आज वह जालंधर कपूरथला और मोगा जिलों के अन्य तस्करों को सप्लाई करने जा रहे है। यह जानकारी तुरंत कपूरथला के जिला पुलिस प्रमुख सतिंदर सिंह जी से साँझी कर काउंटर इंटेलिजेंस विंग जालंधर और पुलिस स्टेशन सुल्तानपुर लोधी की संयुक्त टीमों को इस खेप को पकड़ने और इस सांठगांठ में शामिल तस्करों को गिरफ्तार करने के निर्देश देकर
स्थानांतरित किया गया।
निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस दलों ने गाँव ताशपुर से गांव रामपुर जागीर के रस्ते से
गश्त के दोरान तस्करों के इन वाहनों को सफलतापूर्वक रोक लिया और लोड किए गए ट्रक और महिंद्रा पिकअप में से तस्करों को खेप के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा इन तस्करों से कुल 14 क्विंटल 70 किलोग्राम चूरा पोस्त जब्त किया गया और जिला कपूरथला के पुलिस थाना सुल्तानपुर लोधी में धारा 1529-61-85 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। एआईजी एचपीएस खख ने एच ई एन को आगे बताया कि हर बार ये तस्कर इन नशीले पदार्थों को पुलिस से छिपाने और पोस्त की तीखी गंध को छिपाने के लिए एक नयी मोडस
ऑपरेंडी का चुनाव करते हैं।
इस बार ये तस्कर इस खेप को 125 बैग काले चनों 200 बैग चना दाल और 274 बैग चना चिल्का कैटल फीड) के लोड के नीचे छिपा कर लाए थे। श्री खख ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि बड़ी रकम के लालच में ये तस्कर मध्य प्रदेश के तस्करों से लंबे समय से चूरापोस्त की। तस्करी कर रहे हैं और उनके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं। एआईजी ने आगे कहा कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि ये लोग इस तस्करी के धंधे में कितने बुरी तरह से लिप्त हैं कि एक गिरफ्तार तस्करों में से एक तस्कर 1501-2019 को
जेल से बयालीस दिनों की पैरोल पर आया था और फिर से तस्करी कर रहा था। उस पर 8 से ज्यादा मुकदमे पहले से दर्ज है और उसे अदालत द्वारा नशा तस्करी के 2 केसों में 10-10 साल की कैद की सजा सुनाई गयी थी। उन्होंने बताया के मामले की आगे की जांच चल रही है और आज पुलिस इन छह गिरफ्तार
तस्करों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी और उनका पुलिस रिमांड हासिल करेगी।

