*👉🏻 निजी बैंक के सुरक्षाकर्मी की दोनाली मिली एमबीडी के सामने प्लाट में, पुलिस कर रही जांच*
जालंधर,11 अक्तूबर-(विष्णु)-थाना तीन के अंतर्गत आते दोमोरिया पुल नज़दीक स्थित एमबीडी दफ्तर के सामने खाली प्लॉट में दोनाली पड़ी देख खोखे वाले ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना तीन के प्रभारी कुंवर विजय पाल पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और दोनाली को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच करने पर पता चला कि दोनाली किसी निजी बैंक के सुरक्षाकर्मी की है। दोनाली खाली प्लाट में कैसे पहुंची उसकी जांच की जा रही है।

