*👉🏻 घातक हो सकता है नेताओं और अभिनेताओं का जालंधर के इंस्टीच्यूशन्स में प्रचार के लिए आना* *👉🏻 इंस्टीच्यूशन्स बने अपराधियों के पनाहगाह*
जालंधर,10 अक्तूबर-(भल्ला)- नेताओं और अभिनेताओं के लिए जालंधर के इंस्टीट्यूशंस में प्रचार के लिए जाना घातक साबित हो सकता है। क्योंकि अपराधियों के लिए जालंधर के इंस्टीट्यूशंस पनाहगाह बन चुके हैं। आज जालंधर और जे एंड के पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर तीन कश्मीरी छात्रों को शाहपुर में स्थित सीटी इंस्टीट्यूट के हॉस्टल के 94 नंबर कमरे से घातक हथियारों व विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा है। तीनों कश्मीरी छात्रों के आंतकी संगठनों के साथ तार जुड़े हुए हैं। अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई ना करती तो शहर में कोई बड़ी वारदात हो सकती थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद एक बात सोचने वाली है कि इन शिक्षण संस्थानों में आए दिन कोई ना कोई मुख्यमंत्री,मंत्री, नेता व अभिनेता आया रहता है और आंतकी संगठनों के लोगों का इन शिक्षण संस्थानों में होना नेताओं और अभिनेताओं की जान को जोखिम में डाल सकता है। अब तो नेताओं और अभिनेताओं का जालंधर के शिक्षण संस्थानों में प्रचार के लिए आना जोखिम भरा हो सकता है। क्योंकि अगर बीते समय की बात की जाए तो जालंधर के मशहूर शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में कितने ही नशा तस्कर और अपराधी किस्म के लोग पुलिस द्वारा पकड़े जा चुके हैं। पहले भी दिल्ली पुलिस जालंधर के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले एक कश्मीरी छात्र को उठा ले गई थी। जिसके आंतकी संगठनों के साथ तार जुड़े हुए थे। इसीलिए नेताओं और अभिनेताओं को प्रचार करने के लिए इन शिक्षण संस्थानों में आने से पहले कई बार सोचना पड़ेगा। कहीं ऐसा ना हो की प्रचार के लिए आना इन शख्सियतों को भारी पड़ जाए।
