*👉🏻 देहात पुलिस की एसटीएफ, डॉग स्क्वायड और 200 मुलाज़िमों सहित सुबह 5:30 बजे गांव किंगरा चौ में चेकिंग, हाथ लगी एक सिरिंज और 50 ग्राम चूरापोस्त* *👉🏻 पढ़ें पूरी ख़बर हैड लाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,28 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- आज सुबह 5:30 बजे देहात पुलिस ने एसटीएफ डॉग स्क्वायड और 200 पुलिस मुलाजिमों सहित भोगपुर के गांव किंगरा वाला चौ में चेकिंग अभियान शुरू किया। सुबह-सुबह भारी पुलिस बल देख गांव वालों में दहशत पैदा हो गई। पुलिस मुलाजिमों ने एक-एक घर की अच्छी तरह से तलाशी ली। यहां तक कि पुलिस 
ने पानी की टंकियां, बर्तन और घरों में पड़े हुए कपड़ों तक की तलाशी ली। इतना सब करने के बावजूद पुलिस के हाथ एक सिरिंज और 50 ग्राम चूरापोस्त आया। लेकिन पुलिस ने गांव से हरप्रीत कौर पत्नी बलजिंदर लाल, जितेन पत्नी गुरदेव सिंह, गुरविंदर पुत्र सुखदेव राज, गुरमेल सिंह पुत्र मुंशीराम, जतिन कुमार पुत्र सतीश कुमार, नसीब चंद पुत्र गोकुल चंद, बिट्टू पुत्र करमजीत, संजीव कुमार पुत्र पाल राम, सिमरनजीत कौर पत्नी जसवंत सिंह, परमजीत पत्नी परमजीत सिंह, बक्शी राम पुत्र नानक चंद (उम्र 85 साल) नामक 11 अपराधिक छवि वाले लोगों को राउंडअप किया है। इस तलाशी अभियान दौरान एसपी हेडक्वार्टर रविंदर पाल सिंह संधू, एसपी परमिंदर सिंह, डीएसपी आदमपुर गुरदेव सिंह, डीएसपी सिक्योरिटी मक्खन सिंह, डीएसपी नारकोटिक अजय सिंह, डीएसपी क्रिमिनल जीआरपी हरनील सिंह, एसएचओ आदमपुर, भोगपुर व पतारा थाना के प्रभारी मौजूद थे।











