*👉🏻 शिवसेना हिन्द के नेता इशांत शर्मा पर इल्ज़ाम लगाने वाली शीतल शर्मा का इशांत शर्मा से हुआ राजीनामा*
जालंधर,17 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)-शनिवार पत्रकारवार्ता कर शिवसेना हिन्द के नेता इशांत शर्मा पर जान से मारने की धमकियां देने का इल्जाम लगाने वाली शीतल शर्मा का इशांत शर्मा के साथ आज थाना डिवीजन नं-5 में राजीनामा हो गया। दोनों पक्षों के साथ आये शहर के कुछ गणमान्य लोगों द्वारा शीतल शर्मा और इशांत शर्मा को समझाया गया और कुछ
शर्तों को मानने के बाद दोनों में राजीनामा हो गया। शर्तों के मुताबिक दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कोई बयानबाज़ी नहीं करेगा और न ही एक-दूसरे की शान के खिलाफ बोलेगा। जिसके बाद थाना डिवीजन नं-5 में दोनों पक्षों में लिखित राजीनामा करवा दिया गया।


