*👉🏻 लाल किला हिंसा के 1 लाख रुपये के इनामी आरोपी को दिल्ली पुलिस ने अमृतसर से किया गिरफ्तार* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
नई दिल्ली, 28 जून 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-लाल किला हिंसा मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी आरोपी गुरजोत सिंह को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। आरोपी गणतंत्र दिवस के दिन लाल किला पर झंडा फहराने वाले आरोपियों में शामिल था, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसे दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर परेड में लाल किला पर हिंसा व झंडा फहराने के आरोपियों में गुरजोत को भी शामिल किया गया था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि गुरजोत को टीम ने अमृतसर से गिरफ्तार किया है।