*👉🏻 मनोरंजन कालिया के घर एकजुट हुए भाजपा कार्यकर्ता* *👉🏻 यूथ प्रधान सन्नी शर्मा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष*
जालंधर,4 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)- बीते दिनों भाजपा की पदयात्रा में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के गले से सिरोपा निकालकर राकेश राठौर के गले में डालने वाले युवा भाजपा नेता सन्नी शर्मा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होना शुरू हो गए हैं। आज पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर में एकजुट हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सन्नी शर्मा पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक सीनियर नेता के गले से सिरोपा खींचकर अपने चहेते नेता के गले में डालकर मर्यादा को भंग किया है। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिर्फ अपने चहेते नेता को खुश करने के लिए ऐसा काम करना बिल्कुल गलत है, जो कि भाजपा की मर्यादा के विपरीत है। इस बैठक में भाजपाइयों ने हाईकमान से मांग की है कि युवा नेता सन्नी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी गलती कोई और कार्यकर्ता ना कर सके। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर हाईकमान सन्नी शर्मा पर कोई कार्रवाई नहीं करता तो भाजपा के सभी मंडल कार्यकर्ता अपने-अपने तौर पर सन्नी शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस बैठक में पूर्व जिला प्रधान रमेश शर्मा,राजेश जैन,ऋतुराज मोती,रजत महेन्द्रू,कांत करीर,राजीव वालिया,सतीश कपूर,वरिंदर अरोड़ा, सुनील गुम्बर,अनिल सच्चर,सोनू हंस,अरुण खुराना,सुदर्शन मोंगिया,आशु ढल्ल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
