गोविंद नगर के एक घर को चोरों ने बनाया निशाना
जालंधर-थाना पांच के अंतर्गत पड़ते गोविंद नगर में चोरों ने एक घर को निशाना बना नकदी व सोने के गहने चुरा लिए।
जानकारी देते हुए घर के मालिम उमेश कुमार देव पुत्र जनक राज देव निवासी गोविंद नगर ने बताया कि वो रात को शादी में गये हुए थे और घर मे उनके पिता और बेटा ही था।रात दोनों कमरे में सोए हुए थे।सुबह जब पिता जी आश्रम जाने के लिए उठे तो देखा दूसरे कमरे में अलमारी टूटी हुई थी और सामान बिखरा हुआ था।अलमारी में पड़ी 11 हज़ार की नकदी और सोने के गहने चोरी हो चुके थे।घटना की सूचना थाना पांच की पुलिस को दे दी गई है।





