चोरी के 24 मोटरसाइकिल व तेजधार हथियारों सहित पांच गिरफ्तार
जालंधर (गुरिंदर सिंह) डाका मारने की तैयारी कर रहे पांच व्यक्तियों को देहात पुलिस ने काबू किया है।जानकारी देते हुए एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एसपी वज़ीर सिंह के दिशा-निर्देशों पर डीएसपी सुरिंदर मोहन,डीएसपी शाहकोट दिलबाग सिंह की अगुवाई में थाना लोहियां के प्रभारी एसआई सुरिंदर कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए गांव माँहलां को जाती सड़क पर चक्क चेला की मोटर पर बैठ डाका मारने की योजना बनाते पांच व्यक्तियों को काबू किया है।आरोपियों के पास से तेजधार हथियार बरामद हुए हैं।आरोपियों से पूछताछ दौरान चोरी किये हुए 24 मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं।

आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी मानसा, जज सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी सिलेविंड फिरोजपुर,बिट्टू सिंह पुत्र मिल्खा सिंह निवासी फिरोजपुर,सुखविंदर सिंह पुत्र विजय कुमार निवासी तलवंडी बूटियां लोहियां,ज़ोरा सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी पिपली लोहियां के रूप में हुई है।आरोपियों पर पहले ही अलग-अलग जिले के थानों में मामले दर्ज हैं।
————————————-
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बढ़िया काम करने वाले मुलाज़िमों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मनित किया
