आने वाली है 4 सबसे महंगी भारतीय साइंस फिक्शन फिल्में, नंबर 1 का बजट 500 करोड़ से ज्यादा
सबसे पहले ऊपर दिए गए पीले बटन को दबाकर हमें फॉलो करें l हॉलीवुड में तो ज्यादातर साइंस फिक्शन फिल्में ही बनती हैं l अब बॉलीवुड में भी साइंस फिक्शन फिल्में बनने का चलन शुरू हो गया है। आज हम आपको भारत की आने वाली 4 साइंस फिक्शन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं l जो काफी बड़े बजट की हैं। चलिए जानते हैं l
4-ब्रह्मास्त्र
इस फिल्म में रणवीर कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और मोनी रॉय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। आपको बता दें कि फिल्म को रणबीर कपूर और करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं l ये एक जबरदस्त साइंस फिक्शन फिल्म होगी l जिसके निर्देशक अयान मुखर्जी हैं।
3-कृष 4
कृष सीरीज की तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही ज्यादा सफल रहीं l दर्शकों को बेहद पसंद आई। आपको बता दें कि कृष सीरीज की चौथी फिल्म ‘कृष 4’ 2020 में रिलीज होगी। ये काफी बड़े बजट की फिल्म होने वाली है l जिसमें आपको ऋतिक रोशन सुपर हीरो के अवतार में देखने को मिलेंगे।
2-साहो
साउथ के मशहूर अभिनेता प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर से सजी फिल्म साहो की काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म के निर्देशक सुजीत हैं l ये एक जबरदस्त साइंस फिक्शन फिल्म होगी l जो 2019 में रिलीज की जाएगी।
1-फिल्म 2.0
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुचर्चित ‘फिल्म 2.0’ 29 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है। आपको बता दें कि फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार के साथ एमी जैकसन मुख्य भूमिका में होंगी। ये एक जबरदस्त साइंस फिक्शन फिल्म है l जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



